IMUCET – 2026 के परिणाम में Him Academy कोचिंग संस्थान का दबदबा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  IMUCET-2026 के घोषित परिणामों में HIM Academy कोचिंग संस्थान Hamirpur के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रैंक प्राप्त किए हैं। संस्थान के विद्यार्थियों की इस सफलता ने एक बार फिर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुनियोजित तैयारी की परंपरा को मजबूत किया है।

16 से अधिक विद्यार्थियों ने लहराया जीत का परचम, संस्थान में खुशी की लहर।

संस्थान के निदेशक इंजीनियर पंकज लखनपाल ने बताया कि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास, परीक्षा-केंद्रित रणनीति तथा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धी सोच का विकास करना भी है।

परीक्षा में 16 से अधिक विद्यार्थियों ने शानदार रैंक अर्जित किए और अपना,अपने अभिभावकों तथा संस्थान का नाम रोशन किया।

जिसमें संस्थान के छात्र वंश अग्निहोत्री ने IMUCET – 2026 में 1782 रैंक लेकर शानदार सफलता हासिल की इसके अतिरिक्त आध्या शर्मा, आदित्य ठाकुर, कार्तिक, हनी गुलरिया, करण कुंडल, वरुण बनियाल तथा अभिनव ने IMUCET -2026 की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपना, अपने अभिभावकों तथा संस्थान का नाम रोशन किया है

संस्थान प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर निर्देशक इंजीनियर पंकज लखनपाल ने कहा कि हिम अकादमी हमीरपुर में नीट- 2027, जेईई-मेन 1-2, 2027 तथा एनडीए की परीक्षा के लिए ड्रॉपर बैच की कोचिंग कक्षाओं के लिए एडमिशन शुरू हो चुकी हैं विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सायं कालीन कक्षाओं का भी प्रावधान है जहां बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ के नीट,जेईई-मेन, एनडीए ,नर्सिंग,पैरामेडिकल आदि की प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करवाई जाती है वही बैंकिंग तथा एसएससी की परीक्षा के लिए भी कोचिंग दी जाती है

योग्य विद्यार्थियों के लिए 12वीं,जेईई-मेन तथा नीट के नंबरों के आधार पर फीस में 80 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। वहीं बीपीएल, अनाथ व होनहार विद्यार्थियों के लिए भी फीस में विशेष छूट का प्रावधान है।

[post-views]