



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के तकनीकी सहयोग से सोमवार को आयोजित की गई।

10वीं प्रदेशव्यापी मैगा मॉक एक्सरसाइज के दूसरे चरण में शाम को करीब 7 बजे हमीरपुर के हीरानगर, सुजानुपर के करोट और नादौन के टिल्लू के जंगलों में आग की घटनाओं के परिदृश्यों के अनुसार बचाव एवं राहत कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।



उपायुक्त एवं डीडीएमए की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थापित कमांड पोस्ट से इन रेस्क्यू ऑपरेशनों की निगरानी की और संबंधित अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश जारी किए।






मैगा मॉक एक्सरसाइज की समाप्ति के बाद देर शाम तक चले डी-ब्रीफिंग सेशन के दौरान एनडीएमए के सीनियर कंसल्टेंट मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुधीर बहल और एसडीएमए के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के अधिकारियों के साथ एक्सरसाइज की कमियों और इसके सकारात्मक पहलुओं पर व्यापक चर्चा की।

























