जनता का अटूट विश्वास ही हमारी ताकत: कमलेश कुमारी; बूथ नंबर 28 पर लगाए पौधे

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  भोरंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कमलेश कुमारी के नेतृत्व में आज भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 28 (भुक्कड़-1) पर विशेष जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान उन्हें देवतुल्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के बीच उपस्थित होकर संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बूथ पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कमलेश कुमारी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनकी पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और पर्यावरण प्रेम की सराहना

कमलेश कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा विकास के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को सर्वोपरि रखा है। उनकी प्रेरणा से शुरू की गई ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि धरती मां के प्रति हमारी कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का महा-संकल्प है। मोदी जी के इस आह्वान ने देश के प्रत्येक नागरिक में पर्यावरण के प्रति एक नई चेतना जगाई है।”

 

इस मुहिम के तहत कमलेश कुमारी ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ मिलकर बूथ पर पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का यह संकल्प हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को इस अभियान का हिस्सा बनकर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

 

 

इस विशेष अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम पंचायत भुक्कड़ से प्रधान संतोष जरियाल, उप प्रधान मनोज, वार्ड मेंबर रविंदर, पिंकी देवी, रूप लाल, वेसरी राम सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

कमलेश कुमारी पूर्व विधायक, भोरंज विधानसभा क्षेत्र एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा (हिमाचल प्रदेश)

[post-views]