



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सेवा, संवेदना समर्पण की मिसाल पेश करते हुए निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के तत्वावधान में डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा (अध्यक्ष, मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन हमीरपुर एवं उपाध्यक्ष, संयुक्त कर्मचारी महासंघ) ने दो जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान कर अपना किया हुआ वादा पूरा किया।


टपरे गांव, रंगड पंचायत निवासी राजकुमार, जो पोलियो से ग्रसित हैं तथा लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ हैं, को व्हीलचेयर भेंट की गई। वहीं बीड वगैरडा पंचायत के थाना बस्ती निवासी एक अन्य दिव्यांग व्यक्ति गोगी, जो लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, को भी व्हीलचेयर प्रदान की गई।




दोनों परिवारों ने पूर्व में डॉ. डोगरा से मुलाकात के दौरान अपनी आवश्यकता व्यक्त की थी, जिसे आज पूरा कर मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया।







इस अवसर पर डॉ. डोगरा ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनका जीवन उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जनसेवा और समाजसेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि एक सतत साधना है।



कार्यक्रम में निस्वार्थ सेवा संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जगजीवन राम, जीत राम, हमीरपुर इकाई के कार्यकारिणी सदस्य कुलवंत कुमार (मिंटू), निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के सुनील कुमार सांडिल, बलवंत गुरुजी, मुकेश शर्मा, विकास मेहरा (यूथ जिला अध्यक्ष) सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



उपस्थित लोगों ने डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा एवं निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आशा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। यह पहल जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार करने वाली है।




















