



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले हमीरपुर में स्थित सूबे के एकमात्र हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) में पिछले एक वर्ष से वाइस चांसलर (कुलपति) का स्थायी पद खाली पड़ा है।

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एक साल से खाली पड़ा है वाइस चांसलर का पद: नवीन शर्मा




जिससे विश्वविद्यालय का प्रशासनिक ढांचा और शैक्षणिक माहौल पूरी तरह चरमरा गया है। नवीन शर्मा ने कहा कि कुलपति का पद विश्वविद्यालय का सर्वोच्च प्रशासनिक और शैक्षणिक पद होता है और एक साल से स्थायी वाइस चांसलर न होने के कारण विश्वविद्यालय में नीतिगत और बड़े फैसले लटके हुए हैं।






नवीन शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में नियमित शिक्षकों की भारी कमी चल रही है और यह प्रमुख संस्थान इस समय गेस्ट फैकल्टी के सहारे सांसे ले रहा है।


नवीन शर्मा ने कहा कि



छात्रों के भविष्य पर संकट गहरा चुका है विश्वविद्यालय परिसर और इससे संबद्ध कॉलेजों के हजारों छात्रों का भविष्य अधर में है, क्योंकि बिना स्थायी मुखिया के परीक्षा, परिणाम और नए शैक्षणिक सत्र की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।


नवीन शर्मा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो सरकार मुख्यमंत्री के अपने ही गृह जिले के इतने बड़े तकनीकी संस्थान में एक साल के भीतर एक वाइस चांसलर नियुक्त नहीं कर सकती, वह पूरे प्रदेश में युवाओं को रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का दावा कैसे कर सकती है?
नवीन शर्मा ने कहा कि सर्वजनकल्याण सभा व स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, शैक्षणिक संघों और छात्र संगठनों ने प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग की है कि राजनीतिक और प्रशासनिक शिथिलता को छोड़ते हुए हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी, हमीरपुर में तुरंत एक योग्य और स्थायी वाइस चांसलर की नियुक्ति की जाए, ताकि इस प्रतिष्ठित संस्थान की गिरती साख को बचाया जा सके।


















