अर्शी राणा ने लहराया सफलता का परचम: हिम अकादमी स्कूल की छात्रा ने प्रतिष्ठित परीक्षा में हासिल की सफलता

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- विकास नगर स्थित हिम अकादमी पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा अर्शी राणा ने प्रतिष्ठित COMEDK UGET 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

 

COMEDK (कॉन्सोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेज ऑफ कर्नाटक) देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को कर्नाटक के विभिन्न प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्राप्त होता है।

 

 

अर्शी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। अर्शी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, क्षितिज, मनोज कुमार, राहुल शर्मा, पारुल शर्मा, नीलम, अशोक गुलेरिया तथा कमल सिंह सहित समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

सभी ने अर्शी की सफलता को परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमांशु शर्मा ने अर्शी राणा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

 

 

उन्होंने कहा कि अर्शी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देगी। विद्यालय प्रबंधन ने अर्शी के अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में परिवार, शिक्षकों और विद्यालय के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 

 

अर्शी की इस उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय परिवार ने अर्शी राणा को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

 

[post-views]