प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल बेरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया: डाॅ. सुरेंद्र सिंह डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल बेरी में डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज एवं अध्यक्ष, हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के मार्गदर्शन में योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आशा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ योगाभ्यास किया।

डॉ. डोगरा ने अपने संबोधन में कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन की आधारशिला है।

नियमित योग अपनाकर हम स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ समाज को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बना सकते हैं।”

कार्यक्रम में फार्मेसी ऑफिसर सुरेंद्र भरवाड़, फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर रविंद्र देवी, उर्वशी, सीमा, सरोज, सुषमा, कुसुम, नीता, शिवानी, आंचल, डिंपल, दीपिका सहित आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

संदेश:

“हर दिन थोड़ा योग, जीवनभर अच्छा स्वास्थ्य।

स्वस्थ तन, शांत मन और सशक्त भारत के निर्माण के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।”

 

— प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जंगल बेरी, जिला हमीरपुर

[post-views]