हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ ने मुख्यमंत्री से की शिष्टमण्डल भेंट: के.सी.गौतम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ का एक शिष्टमण्डल प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम की अगुआई में 62 से 65 वर्ष के पेंशनरों को पेंशन संशोधन के वकाया का भुगतान करने वारे माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी से उनके हमीरपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस, हमीरपुर में मिला व उन्हें इस सम्बन्ध में ज्ञापन भी सौंपा गया।

शिष्टमंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के दौरान उन्हें अवगत करवाया गया कि 65 से 70 वर्ष के सम्बन्ध में हुई घोषणा के वाद अदायगी के लिए मात्र 62 से 65 वर्ष के पेंशनर पेंशन संशोधन के लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे जिनकी संख्या में भी कम है।

माननीय मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को वताया कि 65-70 वर्ष के भुगतान वारे आदेश जारी हो जाएंगे और उसके बाद जल्द ही इन्हें भी भुगतान कर दिया जाएगा।

 

इस पर प्रदेशाध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री को वताया कि जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त श्रेणी-4 के पेंशनर्स पहले ही पेंशन संशोधन वकाया पा चुके हैं व 65-70 वर्ष के श्रेणी 1 से 3 के पेंशनरों के भुगतान वारे घोषणा हो चुकी है।

 

अब भुगतान हेतु मात्र 62 से 65 वर्ष के पेंशनर ही पेंशन संशोधन एरियर पाने हेतु शेष रह जाएंगे जिन्हें भी शामिल करते हुए 62 से 70 वर्ष तक के समस्त पेंशनरों को पेंशन संशोधन के वकाया एरियर, ग्रैच्युटी, लीबएनकैशमैंट का भुगतान करने सम्बन्धी इक्ट्ठा आदेश जारी करने का आग्रह किया गया, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।

शिष्टमंडल में प्रदेशाध्यक्ष के सी गौतम के साथ मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, मुख्य संगठन सचिव प्रशोतम दास शर्मा, खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा(कारगू), हमीरपुर खण्ड प्रधान देव राज पटियाल शामिल थे, जिनका भी पेंशनरों का पक्ष रखने में पूरा सहयोग रहा ।

के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष

[post-views]