



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल बेमिसाल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आज भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर ने ग्राम केंद्र डूग्घा पर स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, प्रबुद्धजन संपर्क अभियान और प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया।


भाजपा ने बरोहा किसान भवन परिसर की सफाई की, पौधरोपण भी किया: आशीष शर्मा




इसमें विधानसभा सह प्रभारी श्री प्रियव्रत शर्मा, विधायक सदर आशीष शर्मा और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक आशीष ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों व योजनाओं के बारे ग्राम केंद्र डूग्घा के वासियों को जागरूक किया।






केंद्र सरकार के 12 साल होने पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से किया संवाद, प्रगति पथ यात्रा निकाली



वहीं प्रियव्रत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के दौरान किसान भवन बरोहा के आसपास सफाई की। वहीं परिसर में पौधरोपण भी किया। बरोहा के प्रबुद्धजनों के साथ संपर्क कर मोदी सरकार के कार्यकाल बारे, नीतियों बारे एवं।योजनाओं बारे संवाद किया।




इसके साथ की प्रगति पथ यात्रा के तहत शिमला मटौर हाईवे पर जाकर केंद्र सरकार का इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।



इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा, प्रमोद पटियाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी राज, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलवीर, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलवंत, प्यारे लाल शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष कृष्ण कुटलेहड़िया, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















