नवोदय विद्यालय में सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स और अन्य लोगों ने किया योग

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ ने डूंगरी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में योगाभ्यास सत्र आयोजित किया। इस योगाभ्यास सत्र के दौरान भोरंज उपमंडल और कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के अधिकारियों, विद्यार्थियों और नवोदय विद्यालय परिसर में जारी एनसीसी कैंप के सैकड़ों प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया।

कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी ने नवोदय विद्यालय के सहयोग से किया आयोजन

इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, एनसीसी की 4 एचपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गौरवप्रीत सिंह, संजीवन कुमार, कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुनील कुमार शर्मा और नवोदय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य समरजीत भाटिया ने योग के महत्व पर अपने विचार सांझा किए।

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम जीवनशैली का हिस्सा है, जो आज वैश्विक पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

इससे हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन बना रहेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘योगा फॉ हेल्दी एजिंग’ रखा गया है, जो बढ़ती उम्र में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने पर केंद्रित है।

 

 

 

[post-views]