आईटीआई प्रांगण में आयोजित खेल प्रतियोगिता में डॉ. सुरेन्द्र सिंह डोगरा ने बतौर विशिष्ट अतिथि की शिरकत की

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  चौधरी फाउंडेशन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जिनल मुकावाला पालमपुर कमांडो एवं नेहरियां नादौन की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेन्द्र सिंह डोगरा (अध्यक्ष, हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं उपाध्यक्ष, संयुक्त कर्मचारी महासंघ, हिमाचल प्रदेश) ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करते हैं।

उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. डोगरा ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संदेश दिया कि “स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। खेलों को अपनाइए, नशे से दूरी बनाइए और अपने परिवार, समाज तथा प्रदेश का नाम रोशन कीजिए।”

[post-views]