



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी कालेज शिक्षा महाविद्यालय भोटा हमीरपुर में बार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2025 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वाति डोगरा (एस. डी. एम. बड़सर) रहीं कार्यक्रम का आगाज छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती बंदना और दीप प्रज्जवल से किया गया।

इस अवसर पर छात्रों ने गिददा नाटी समूह गान एकल गान और अन्य प्रस्तुतियां पेश कर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार वितरित किये। उन्होने कहा कि छात्र जीवन में हमेशा शिक्षकों का सम्मान करें और अपनी संस्कृति से जुड़े रहें।



उन्होने कहा कि छात्र पहले लक्ष्य तय करें और फिर समारात्मक सोच के साथ उसको हासिल करने के लिए मेहनत करें। उन्होने कहा आज का युवा वर्ग नशे से दूर रहे क्योंकि नशे से अपना व अपने परिवार का ही अहित होता है।






इस दौरान राज राजेश्वरी एजुकेशन सोसाईटी के चेयरमैन मनजीत सिंह ने पुरस्कार पाने वाले छात्रों को बधाई दी तथा छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की तथा कहा कि आज के छात्रों को डी सी हमीरपुर गंधर्वी राठौर और एस डी एम स्वाति डोगरा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे लिए देशहित सर्वोपरि रहना चाहिए।


कार्यक्रम में कालेज प्रबन्धन कमेटी की तरफ से दो मेधावी छात्राओं बी एड की आकांक्षा चढडा तथा डी एल एड की अनिता को क्रमश 5000 रूपये की छात्रवृति प्रदान की गई।



इस कार्यक्रम में कालेज कमेटी की अध्यक्षा अरविन्दर कौर रानी सक्रेटरी कुलबीर सिंह निक्का राम शर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रिंसीपल डा. राज कुमार धीमान ने मुख्यतिथि का स्वागत किया व कालेज की बार्षिक गतिविधियों पर आधारित रिर्पार्ट पेश की।


इस अवसर पर काॅलेज का स्टाफ भी उपस्थित रहा। इस कार्यक्रम में बर्ष 2025 2026 में हुए क्रिया कलापों में प्रथम व द्वितिय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।


















