



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- योग प्रतियोगिता में न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल गोपाल नगर हमीरपुर ने लहराया परचम जीते चार पदक, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन


योगासन खेल संघ हमीरपुर द्वारा दुगनेड़ा में 28 जून 2026 को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।




जिसमें न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल, गोपाल नगर हमीरपुर से कक्षा नवमीं के छात्र ‘उज्ज्वल’ ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया।







स्कूल के इस होनहार छात्र ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर अलग-अलग श्रेणियों में चार पदक जीते। जिनमें से Twisting Body, Artist pair, Supine में स्वर्ण पदक तथा Forward blending में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस छात्र का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।




इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधन समिति ने विजेता छात्र को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरणा दी।























