



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- “हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष ने कहा

डॉक्टर केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा का संकल्प है।




आइए, हम सेवा, समर्पण, ईमानदारी और एकजुटता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए एक सशक्त, सम्मानित और सुरक्षित मेडिकल कैडर का निर्माण करें।






सभी साथियों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।”


यदि हर दुखद परिणाम के बाद बिना तथ्यों की प्रतीक्षा किए डॉक्टरों को असंवेदनशील और दोषी ठहराया जाएगा, तो समाज को यह भी समझना होगा कि भविष्य में अनेक डॉक्टर गंभीर और अत्यधिक जोखिम वाले मामलों का उपचार करने से हिचक सकते हैं।



यह किसी की इच्छा नहीं, बल्कि भय और असुरक्षा से पैदा होने वाली स्थिति होगी।


डॉक्टर जीवन बचाने की शपथ लेते हैं, परिणाम की गारंटी नहीं। इसलिए न्याय तथ्यों के आधार पर हो, भावनाओं के आधार पर नहीं।
डॉक्टरों का मनोबल टूटेगा तो सबसे बड़ी कीमत मरीज और समाज दोनों को चुकानी पड़ेगी।


















