



हमीरपुर/सूर्य शर्मा :- जिला हमीरपुर सहकारी सभाएं महासंघ की बैठक महासंघ अध्यक्ष कपिल मोहन शामा की अध्यक्षता में डीसीयू कार्यालय, हमीरपुर में आयोजित हुई।

बैठक में महासंघ को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।



बैठक की अध्यक्षता करते हुए कपिल मोहन शामा ने कहा कि महासंघ को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रत्येक खंड स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।






Ξ


साथ ही महासंघ की बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।



बैठक में विशेष रूप से महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष यशवंत राणा उपस्थित रहे। उन्होंने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी सभाओं की प्रबंधन समितियों की ओर से हिमाचल प्रदेश सहकारी विभाग को एक मांग पत्र भेजा जाएगा, जिसमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें शामिल होंगी—


सहकारी सभाओं की प्रबंधन समितियों को देय बैठक भत्ता सभी सहकारी सभाओं में निर्धारित गश्रेणी अनुसार नियमित रूप से प्रदान किया जाए।
सहकारी विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिसंबर 2023 में जारी पत्र के अनुसार प्रबंधन समितियों को अपने स्तर पर ₹15,000 तक वेतन वाले कर्मचारियों की नियुक्ति का अधिकार प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
सहकारी सभाओं में पुराने सामान का मूल्यांकन (Valuation) ऑडिट के दौरान प्रबंधन समितियों को विश्वास में लेकर ही किया जाए।
प्रबंधन समिति की प्रत्येक बैठक में सहकारी सभा सचिव द्वारा सभा से संबंधित संपूर्ण विवरण एवं अभिलेख समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं।

हिमाचल प्रदेश सरकार सहकारी विभाग कर्मचारियों के लिए वर्ष 2001 की सेवा शर्तों के नियम-22 को पूर्ण रूप से लागू करे, जिससे सहकारी सभाओं का संचालन अधिक प्रभावी एवं लाभकारी बन सके।
बैठक में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक, हमीरपुर जोन के पूर्व निदेशक देशराज ठाकुर, महासंघ के ज़िला महासचिव किशोर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत राम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सहकारी आंदोलन को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

















