आरसेटी ने भाटी गांव की 33 महिलाओं को दी फास्ट फूड की ट्रेनिंग

हमीरपुर/ सूर्य शर्मा:- मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा निकटवर्ती गांव भाटी में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 33 महिलाओं ने फास्ट फूड और अन्य व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर के समापन अवसर पर आरसेटी के परिसर में आयोजित समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के उप-प्रमुख पोविंदर ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार चला सकती हैं।

उद्यम या कारोबार आरंभ करने के लिए बैंकों की विभिन्न ऋण एवं सब्सिडी योजनाएं काफी मददगार साबित हो सकती हैं।

महिलाओं को इनका लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, ट्रेनरों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।


इस मौके पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता रणजीत कलोत्रा, पूनम परमार, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

[post-views]