द मैग्नेट स्कूल में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर जिला के प्रतिष्ठित द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में ओजोन ईको क्लब के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

 

स्कूल के बच्चों ने हमीरपुर बाज़ार में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया और लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया।

प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बताया कि – प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है इस उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया।

साथ ही प्रधानाचार्य जी ने बताया कि आज की पीढ़ी पर्यावरण के प्रति सजग रहेगी, तभी हम आने वाले कल का सुरक्षित रख पाएंगे।

[post-views]