नगर निगम ने ठाना है, हमीरपुर शहर को सबसे सुंदर और स्वच्छ बनाना है

हमीरपुर/सूर्य शर्मा :- नगर निगम ने हमीरपुर शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए रोटरी क्लब, शुभ प्रभात हैल्थ क्लब और अन्य संस्थाओं के सहयोग से विशेष सफाई अभियान आरंभ किया है।

अन्य संस्थाओं के सहयोग से चलाया सफाई अभियान, हथली खड्ड से हटाया कचरा

शुक्रवार को निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अन्य अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य स्वयंसेवियों ने हथली खड्ड से यह अभियान शुरू किया

प्रत्येक सप्ताह में एक दिन चलाया जाएगा इसी तरह का अभियान: राकेश शर्मा

इस दौरान उन्होंने हथली खड्ड और इसके आस-पास के क्षेत्र में फैले प्लास्टिक व अन्य कचरे को हटाया।

नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम और शहर की विभिन्न संस्थाओं ने हमीरपुर शहर को सबसे सुंदर और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है।

उन्होंने बताया कि निगम इन संस्थाओं के सहयोग से हर हफ्ते में एक दिन लगभग दो घंटे तक सफाई अभियान चलाएगी।

इस दौरान शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के जलस्रोतों की सफाई भी की जाएगी।

उन्होंने सभी शहरवासियों से भी आग्रह किया कि वे हमीरपुर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में नगर निगम का सहयोग करें तथा अपने घरों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही सफाई कर्मचारियों को दें, ताकि कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

[post-views]