



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, भोटा में सत्र 2024–26 के बी.एड. के प्रशिक्षु अध्यापकों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कॉलेज के चेयरमैन मनजीत सिंह के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर बी.एड. प्रथम वर्ष एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षु अध्यापकों ने अपने वरिष्ठ साथियों का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर हार्दिक स्वागत किया।



विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, समूहगान, हास्य-प्रस्तुतियां तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।






अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मनजीत सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एक सफल शिक्षक बनने के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


समारोह के अंत में विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए तथा शिक्षकों एवं कॉलेज प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।



समारोह के दौरान आयोजित फेयरवेल टाइटल प्रतियोगिता में मिस नेहा को “मिस फेयरवेल” तथा विनीत को “मिस्टर फेयरवेल” चुना गया। वहीं “मिस्टर परफेक्ट” का खिताब श्री सौरभ तथा “मिस परफेक्ट” का खिताब रिया को प्रदान किया गया।


सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया तथा उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।


















