राज राजेश्वरी इंटरनैशनल स्कूल में अभिभावक शिक्षक संघ व छात्र संघ की संयुक्त बैठक का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राज राजेश्वरी इंटरनैशनल स्कूल मनसुई भोटा में अभिभावक शिक्षक संघ और छात्र संघ की संयुक्त बैठक का आयोजन प्राचार्य महोदय  संतोष कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में अभिभावक छात्र तथा संस्थान का स्टाफ उपस्थित रहा। विशेष अतिथि के रूप में राज राजेश्वरी शिक्षा सोसाईटी के चेयरमैन  मनजीत सिंह उपस्थित रहे।

 

उन्होने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का पहला गुरू उसकी मां होती है। उन्होने सभी अभिभावकों व छात्रों का स्कूल में पधारने के लिए धन्यवाद किया।

 

इस अवसर पर स्कूल मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान  निर्मल वर्मा उपप्रधान  मति मन्जु तथा मीटिंग मे सदस्य के रूप में  प्रियंका रजनी उषा देवी तमन्ना निरूपमा और मनु चैधरी का चयन हुआ।

[post-views]