ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन डॉ. अजय अत्री

हमीरपुर/सूर्य शर्मा:-   मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री की अध्यक्षता  में सी ऍम ओ ऑफिस के
कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा  बैठक का  आयोजन किया गया।
जिला  कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा , सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना एवम् सम्प्रेषण अधिकारी सुनील रांगडा, स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक , ब्लाक प्रोग्राम मैनेजेर उपस्थित रहे l

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से  एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण
अभियान के अंतर्गत   जो  बच्चे छुट रहे हैं  उनको भी टीकाकरण  करना सुनिश्चित किया जाये ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए,  और बताया की  एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान जिले के सभी विद्यालयों में चलाया जाएगा।

इस अभियानका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर से बचाव करना तथा यह सुनिश्चित करना है किकोई भी पात्र बच्ची इस जीवन रक्षक टीके से वंचित न रहे।

जितनी भी गर्भवती  महिलाएं हैं उनका पंजीकरण अति शीघ्र किया जायेऔर जहाँ पर प्रवासी गर्भवती  महिलाएं रहती हैं उनके  उपर विशेष ध्यान दें ताकि उनका भी  पंजीकरण अति शीघ्र किया जाये  इस विषय पर उनके ठेकेदार सेभी बात कर  लें  जिनके पास वे काम करती हैं   और बताया कि प्रसव पूर्व

अवधि के दौरान ही गर्भवती महिलाओं को परिवार नियोजन के तरीकों को अपनानेके लिए परामर्श दिया जाना चाहिए और जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थी
महिलाएं इस योजना से वंचित न रहें l

और कहा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों कीअपंगता को अतिशीघ्र पहचlनना और उनका निदान करना सुनिश्चित किया जाये l

कोटपा एक्ट के अंतर्गत खुली सिगरेट बेचने पर प्रतिबंद है इसमें यदिकोई खुली सिगरेट बेचता हुआ पकड़ा गया तो जुरमान और सजा का प्रावधान है l
और जिनके पास सिगरेट बेचने के लाइसेंस हैं वे चेतावनी बोर्ड जरुर  कि हम 18 साल के निचे वाले बच्चों को बीड़ी और सिगरेट नहीं बेचते हैं l

उन्होंने यह भी बताया कि एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्नकेयर) के तहत आशा कार्यकर्ता नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए घर पर सात बार दौरा करती हैं और आवश्यक सेवाएं प्रदान करती हैं  इन दौरों को शतप्रतिशत सुनिश्चित करें l

और कहा की महिलाओं और बच्चों  में अनीमिया और
पोषण की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है l
[post-views]