कारगिल के शहीदों की याद में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन: लाहलडी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- कारगिल के शहीदों की याद में गांव लाहलडी में ग्राम सुधार सभा के प्रांगण में रविवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़कर हिस्सा लिया,भारी बारिश होने के बाबजूद भी प्रतियोगिता में कुल 55 बच्चों ने हिस्सा लिया है।

कार्यक्रम में एनआईटी के प्रोफेसर डॉ अश्विनी राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और बच्चों को करियर के बारे में भी जानकारी दी ।

 

इस अवसर पर सभी गांव वासी ने गांव के नायक स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों को भी नमन किया। भाषण प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक सेवानिवृत अनिल कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में तीन से पांच वर्ष के बच्चों में पहला स्थान इशिता पटियाल ने हासिल किया।

 

द्वितीय स्थान रुद्रिका ठाकुर, तृतीय स्थान मोनिका में हासिल किया। 6 से 11 वर्ष के बच्चों में पहला शिवांश आनंद दूसरा आरुषि जबकि 12 से 15 साल के प्रतियोगिता में पहला स्थान लोवेश ठाकुर दूसरा स्थान वंशिका और तीसरा रिधि कुमारी ने हासिल से किया।

 

16 से 18 वर्ष के प्रतियोगिता में पहला स्थान शिवानी दूसरा पालक और तीसरा यामिनी ने हासिल किया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य डॉक्टर जगजीत सिंह, दिलीप सिंह, राजेंद्र पटियाल, देवदास शहंशाह ,युद्ध वीर किशोर चंद्र, प्रकाश चंद, प्रकाश राणा, रविंदर इत्यादि मौजूद रहे।

[post-views]