जीवित प्रमाण पत्र के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने को मज़बूर, पेंशनर्ज़: के०सी०गौतम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने सम्बन्धी निदेशक, कोषागार, लेखा व लाटरी, शिमला के पहली जुलाई, 2026 को जारी आदेश के मुताबिक केवल उन्हीं पेंशनरों को फार्म के माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र भेजने का विकल्प रखा है जो मेडिकली अनफिट हैं वह भी इस शर्त पर कि उन्हें सम्बन्धित डाक्टर से प्रमाणित करवाना अनिवार्य किया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने निदेशक, कोषागार द्वारा जारी आदेशों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस पर कड़ी आपत्ति जताई है कि जीवन प्रमाण एप्प पेंशनरों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वनाया गया है परन्तु निदेशक, कोषागार के नये फरमान से पहले से ही पिड़ित/ चलने फिरने में असमर्थ पेंशनरों को पहले से ज्यादा उलझन में डाल दिया गया है।

 

पूर्व में ऑनलाइन प्रक्रिया से स्कैन न हो पाने वाले पेंशनर्ज़ सीधे फार्म प्राधिकृत अधिकारियों से मैन्युअल फार्म सत्यापित करवा कर किसी के हाथ कोषागार कार्यालय में जमा करवाया जाता रहा है, परन्तु नये निर्देशों से इस प्रक्रिया को और जटिल बनाते हुए, अब विस्तार में पड़े, चलने-फिरने में असमर्थ एवं कम पढ़े-लिखे पेंशनर्ज़/फैमिली पेंशनर्ज़ को जीवित प्रमाण पत्र के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने के लिए मज़बूर होना पड़ेगा। अतः पेंशनरों को पूर्व पद्धति पर मैन्युअल फार्म पर जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना सुविधाजनक है।

ऐसे पेंशनरों को नई पैदा कठिनाइयों को दूर करने हेतु संघ ने मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार से पूर्व की भान्ति ही अपने फार्म सत्यापित करवा कर भेजने सम्बन्धी निर्देश जारी करने हेतु 10 जुलाई को ईमेल व डाक के माध्यम से पत्र भेजा गया है।

 

यद्यपि संघ इस पद्धति को 2016 से बढ़ावा देता आया है और लगातार पदाधिकारियों को इस ओर जागरूक कर रहा है। पिड़ित पेंशनरों को उनके घर-घर जाकर जीवित प्रमाण पत्र वना कर संघ निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कर रहा है और इसी कड़ी में हम नादौन, बिगड़ी, भोरंज, हमीरपुर, टौणीदेवी खण्ड के पेंशनरों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा चुकी है और 12 जुलाई को महल क्षेत्र, 13 जुलाई को पेंशनर भवन हमीरपुर व 15 जुलाई को ऊखली एरिया के 8-10 गांवों में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र बनाने का कार्यक्रम रखा गया है, जिसका सभी पेंशनर्स लाभ उठा सकते हैं।

के ०सी०गौतम, प्रदेशाध्यक्ष

[post-views]