फस्टे और जीहण में बताई एससी वर्ग की कल्याणकारी योजनाएं

नादौन/हमीरपुर:- अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने विशेष अभियान आरंभ किया है।

सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से दी जानकारी

इस अभियान के तहत विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दलों के लोक कलाकार नुक्कड़ नाटक और लोक गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

 

इसी कड़ी में विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने रविवार वार को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत फस्टे और ग्राम पंचायत चौड़ू के गांव जीहण में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

नटराज कला मंच के प्रभारी राजीव जस्सल और अन्य लोक कलाकारों ने स्थानीय पहाड़ी बोली में लोगों को प्रदेश सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

 

ग्राम पंचायत फस्टे में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान राजेश कुमार , पंचायत सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

जबकि, गांव जीहण में आयोजित कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य सविता ठाकुर, ग्राम पंचायत के प्रधान मनोज कुमार, उपप्रधान विजय कुमार, अशोक कुमार रीना कुमारी, राजेंद्र कुमार, उषा देवी, कविता कुमारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

[post-views]