हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, ज़िला इकाई की बैठक दिनांक 13 जुलाई , 2026 को ज़िला प्रधान देव राज पटियाल की अध्यक्षता में पेंशनर भवन, हमीरपुर में सम्पन्न हुई जिसका संचालन महासचिव तोता राम जंजुआ ने किया।

बैठक में संघ सदस्य रोशन लाल, निवासी फरनोल व ज़िला में अन्य सदस्यों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी० गौतम, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा,

ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, नादौन प्रधान जगदीश चन्द शर्मा, भोरंज प्रधान राज कुमार पटियाल, हमीरपुर खण्ड प्रधान हेम राज शर्मा, सुजानपुर प्रधान पृथ्वी राज शर्मा, उपप्रधान संतोष वन्याल, बिझड़ी खण्ड प्रधान नरेंद्र वन्याल, टौणीदेवी प्रधान जगदीश शर्मा, भूमिदेव शास्त्री, आदि प्रमुख रहे।

बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम ने बताया कि प्रदेश इकाई पेंशनरों की लम्बित संशोधित ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट आदि के भुगतान हेतु निरन्तर प्रयासरत है और जैसाकि दिनांक 21 जून, 2026 को सर्किट हाउस, हमीरपुर में माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट के दौरान मिले आश्वासन के अनुरूप 2016 से पूर्व के वचे सभी पेंशनरों को पेंशन संशोधन वकाया का भुगतान तथा जनवरी, 2016 के वाद सेवानिवृत्त पेंशनरों जिनकी बेसिक पेंशन 25000 व फैमिली पेंशन 15000 रू0 तक पाने वाले पेंशनधारकों को पहली जुलाई को पेंशन संशोधन एरियर की वकाया देनदारियों का भुगतान मिल गया है और पेंशनरों के चिकित्सा बिलों के भुगतान हेतु भी सरकार द्वारा 131 करोड़ रुपए का वज़ट जारी करने वारे जानकारी दी गई। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त अर्थात 62 से 68 वर्ष के पेंशनरों को भी पेंशन संशोधन के वकाया का भुगतान शीघ्र किया जाए।

 

 

प्रदेशाध्यक्ष ने निदेशक, कोषागार, लेखा व लाटरी द्वारा पेंशनरों को ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में जारी आदेशों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बैड पर पड़े एवं चलने फिरने में असमर्थ जिनकी आंखें व उंगलियां एप्प के दौरान स्कैन नहीं हो पा रहीं हैं, ऐसे पेंशनरों को डाक्टर के पास फार्म सत्यापन करवाने में आ रही कठिनाइयों के चलते मैन्युअल फार्म की पुरानी परंपरा को यथावत बनाए रखने की मांग दोहराई गई।

 

बैठक में अन्य पदाधिकारियों ने भी वहुत सी‌ जानकारियां उपलब्ध गई। बैठक के वाद 30 के करीब पेंशनरों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र वनाए गए।

बैठक में वक्ताओं द्वारा सरकार से लम्बित महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी करने का भी आग्रह किया गया।

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री वलदेव दास शर्मा, दीप चन्द शर्मा, कर्म चन्द, रत्न चांगरा, सुनील कुमार, रंजीत सिंह ठाकुर, संतोष वन्याल, राम भज्ज,अनिरूद्ध डोगरा, रोशन पटियाल, जगदीश चन्द शर्मा, बालकृष्ण जसवाल, प्रेम चन्द शर्मा, हेम राज शर्मा, मदन लाल शर्मा, जोगिंद्र पुंडीर, जगन्नाथ , प्रकाश चन्द, रंजीत सिंह, अशोक पटियाल, दलीप चन्द, बालकृष्ण जसवाल, उर्मिला कुमारी, जगन्नाथ, गंगा पटियाल, नीशा आनन्द, प्रोमिला देवी, नानक चन्द शर्मा, दलीप चन्द, करतार पटियाल, राम चन्द कटोच, सीता राम, रत्न लाल शर्मा, प्रीतम चन्द, चत्तर सिंह, देश राज शर्मा, विनोद कुमार, अशोक कुमार, सुभाष चन्द, सीता राम, राम भज्ज, तारा चन्द, लेख राज, सहित अन्य पदाधिकारी/ पेंशनर्ज़ उपस्थित रहे ।

के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष

[post-views]