



नई-दिल्ली/विवेकानंद वशिष्ठ:- पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने उनकी माँग पर हिमाचल प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार के दृष्टिगत अंबाला-करतोली वाया ऊना एक नई ट्रेन चलाने व दिल्ली-दौलतपुर चौक दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का अब पंजाब के करतोली स्टेशन तक विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है व इसे हिमाचल में रेल सेवाओं के विस्तार में एक बड़ा कदम बताते हुए इस से यात्रियों को बहुत लाभ मिलने की बात कही है।

2 नई ट्रेनों से देश के बड़े शहरों से हिमाचल और करीब से जुड़ा: अनुराग सिंह ठाकुर




अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष स्नेह के कारण हिमाचल प्रदेश में रेल सेवाओं के विस्तार को पिछले 12 वर्षों में नई गति मिली है।






अंबाला-करतोली वाया ऊना से नई ट्रेन के संचालन से यात्रियों की सुविधा में बढ़ोत्तरी: अनुराग सिंह ठाकुर



नए प्रोजेक्टों की मंजूरी से लेकर पुराने प्रोजेक्टों की फंडिंग बढ़ाने व छतिग्रस्त मरम्मत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मोदी सरकार का विशेष योगदान रहा है। मुझे यह बताते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि मैंने हिमाचल में रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से पत्राचार के माध्यम व व्यक्तिगत रूप से भेंट करके अंबाला-करतोली वाया ऊना एक नई ट्रेन चलाने व दिल्ली-दौलतपुर चौक दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का अब पंजाब के करतोली स्टेशन तक विस्तार की माँग रखी थी।



दिल्ली-दौलतपुर चौक दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का अब पंजाब के करतोली स्टेशन तक विस्तार: अनुराग सिंह ठाकुर


मेरी इस माँग को रेल मंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए इसके लिए अपनी मंज़ूरी दे दी है। हिमाचल के रेल यातायात सुविधा में यह एक अहम पड़ाव है, जिसके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट करता हूँ”
देवभूमि हिमाचल में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए मोदी और रेल मंत्री का आभार: अनुराग सिंह ठाकुर
अनुराग सिंह ठाकुर में कहा “ मोदी के आशीर्वाद से अंबाला-करतोली वाया ऊना व अम्ब-अंदौरा के बीच नई ट्रेन सेवा व दिल्ली-दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक चलने वाली दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब पंजाब के करतोली रेलवे स्टेशन तक यात्रियों की सेवा के लिए समर्पित रहेगी।
नई ट्रेन संख्या 14501/14502 अंबाला सिटी-करतोली एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी जोकि करतोली से यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे अंबाला सिटी पहुंचेगी। अंबाला से देश के बड़े शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी के लिए अनेकों ट्रेन और देवभूमि हिमाचल से बहुत कम खर्चे में यात्री अंबाला पहुँच कर देश के एनी हिस्सों की यात्रा कर सकते हैं।

वापसी में अंबाला सिटी से दो शाम 4:15 बजे चलकर रात 8:25 बजे करतोली पहुंचेगी। देवभूमि हिमाचल में इस नई ट्रेन का ठहराव दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा, ऊना हिमाचल के स्टेशनों पर रहेगा जिससे हमारे हिमाचल यात्रियों को देश के बड़े शहरों में पहुँचने में सुविधा रहेगी”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 14053/14054 दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस का विस्तार करतोली तक कर दिया गया है।
अब दिल्ली से यह ट्रेन रात 10:50 बजे रवाना होकर सुबह 7:20 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी, यहां से ट्रेन सुबह 7:22 बजे चलेगी और सुबह के 7:50 बजे करतोली पहुंचेगी।
वापसी में करतोली से ट्रेन रात 8:55 बजे चलकर 9:03 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी, जहां से रात 9:05 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे दिल्ली पहुँच जाएगी। इस नई रेल सेवा शुरू होने से देवभूमि हिमाचल के पर्यटकों, कामगारों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा और हिमाचल की अर्थव्यवस्था में बढ़ोत्तरी होगी”

















