



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) जिला हमीरपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा को आज माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।


इस अवसर पर प्रदेश के कई गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं समाज के प्रतिष्ठित लोगों से भी आत्मीय मुलाकात हुई।




यह शिष्टाचार भेंट सौहार्द, सम्मान एवं सकारात्मक संवाद का प्रतीक रही। ऐसे अवसर सरकार, प्रशासन और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।































