हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट: के.सी.गौतम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ का एक शिष्टमण्डल प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम की अगुआई में माननीय मुख्यमंत्री से हमीरपुर में मिला व उन्हें निदेशक, कोषागार द्वारा जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने वारे जारी आदेशों से उत्पन्न कठिनाइयों वारे अवगत करवाया गया व उन्हें इस सम्बन्ध में ज्ञापन भी सौंपा गया।

 

माननीय मुख्यमंत्री ने पेंशनरों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना व शीध्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

 

शिष्टमंडल द्वारा जनवरी, 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त सभी पेंशनरों व जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त 25 हज़ार तक पेंशन व 15 हजार रूपए तक फैमिली पेंशन पाने वाले पेंशनधारकों को संशोधित पेंशन वकाया का पहली जुलाई को भुगतान होने पर आभार प्रकट किया गया व 62 से 68 वर्ष आयु वर्ग के भुगतान हेतु शेष वचे पेंशनरों को भी शीघ्र भुगतान करने वारे आग्रह किया गया।

 

शिष्टमंडल में प्रदेशाध्यक्ष के सी गौतम के साथ मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, मुख्य संगठन सचिव प्रशोतम दास शर्मा, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, हमीरपुर ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, नादौन खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा(कारगू) शामिल थे, जिन्होंने पेंशनरों का पक्ष रखने में अपना सहयोग दिया।

 

  के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष 

[post-views]