



लंबलू/हमीरपुर :- सहायक अभियंता सौरभ राय ने विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर और विद्युत उपमंडल लंबलू के बीपीएल वर्ग के विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बीपीएल प्रमाण पत्र 7 दिन के भीतर संबंधित विद्युत उपमंडल कार्यालय में जमा करवाएं।

इस प्रमाण पत्र के साथ बिजली के बिल की फोटो प्रति और उपभोक्ता आईडी नंबर भी संलग्न करें, ताकि भविष्य में बीपीएल वर्ग के पात्र उपभोक्ताओं को सब्सिडी योजना से लाभान्वित किया जा सके।


































