



नादौन/हमीरपुर:- नादौन के बटरान में “एक से श्रेष्ठ” केंद्रों के मेधावी छात्रों के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक से श्रेष्ठ के 4 केंद्रों के हाथोल, बटरान, बसारल, साईं में विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं प्रतिभा व विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर सम्मानित किया गया।

बिभिन सांस्कृतिक, साहसिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन




इन केंद्रों में वन महोत्सव पर पेंटिंग प्रतियोगिता योग दिवस पर योग प्रतियोगिता एवं गणित प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों के लिए विभिन्न क्लस्टर बनाकर भव्य पुरस्कार वितरण समारोहों का आयोजन किया जा रहा है।







जिसके अंतर्गत नादौन विधानसभा के ग्राम पंचायत बटरान में इस अवसर पर पुरस्कर वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 4 केंद्रों से आए लगभग 106 अभिभावकों व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । जिसमें ग्राम पंचायत बटरान के ऊपप्रधान सुशील ठाकुर एवं मंदिर कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह उपस्थित रहें ।



अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने “एक से श्रेष्ठ” अभियान से जुड़े अध्यापकों एवं अभिभावकों के प्रयासों की भी सराहना की और बच्चों को निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर सुशील ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से शुरू हुआ “एक से श्रेष्ठ” अभियान आज प्रदेश के हजारों बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।
यह अभियान केवल निःशुल्क शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम बन चुका है।
ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। अनुराग सिंह ठाकुर ने शिक्षा, स्वास्थ्य व युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है ।
युवाओं को नशे से दूर रखने मे खेल गतिविधियों का अहम योगदान रहता है । युवाओं को बिभिन सांस्कृतिक, साहसिक व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाता है ताकि युवा उनके जीवन मे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहे व उनका मुकाबला कर सकें ।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने इस पहल को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया तथा अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। समारोह का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।

















