



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- ग्राम पंचायत पोहांज, विकास खंड बमसन के निवासी रवि कुमार, सुपुत्र विक्रम सिंह का दिव्यांगता बोर्ड आज सफलतापूर्वक करवाकर मन को अपार सुकून और आत्मिक संतोष मिला।

डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने परिवार से किया अपना वादा निभाते हुए पूरी प्रक्रिया में साथ दिया और यह साबित किया कि सच्ची सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से होती है।



अपने ही क्षेत्र के एक जरूरतमंद परिवार की सहायता कर मानवता के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना सबसे बड़ा सम्मान है।






इस सेवा कार्य को सफल बनाने में निस्वार्थ भाव संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जगजीवन सिंह का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। उनके सहयोग और सामूहिक प्रयास से एक परिवार को राहत और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मिला।


डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा ने कहा कि “जब किसी जरूरतमंद से किया गया वादा पूरा होता है, तभी सेवा का वास्तविक उद्देश्य सार्थक होता है। मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यही हमारी सबसे बड़ी पहचान भी है।”



“वचन निभाने वाले लोग ही विश्वास की नींव मजबूत करते हैं, और निस्वार्थ सेवा करने वाले ही समाज में उम्मीद की नई रोशनी जगाते हैं।”




















