



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- सुमना कुमारी निष्काम सेवा एवं शिक्षा ट्रस्ट द्वारा ग्राम गाड़ी, पटलांदर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा, अध्यक्ष, मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन हमीरपुर एवं राज्य उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने विशेष रूप से शिरकत की।


उनके साथ निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी जीत राम जगजीवन, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलवंत उर्फ मिंटू भाई तथा चबूतरा प्रधान रजनीश जी भी उपस्थित रहे।




डॉ. डोगरा ने ट्रस्ट के संस्थापक गौरव ठाकुर एवं पूरी टीम को जनहित में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।







उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में जागरूकता, विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।



इस अवसर पर डॉ. डोगरा ने कहा:- “सेवा का कोई भूगोल नहीं होता। नर सेवा नारायण सेवा ही सबसे बड़ा धर्म जहाँ आवश्यकता और पीड़ा होती है, वहीं मानवता का सबसे बड़ा धर्म सेवा के रूप में निभाया जाता है।”



उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे जनकल्याणकारी प्रयासों में सहभागी बनने का आह्वान किया तथा ट्रस्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




















