



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन ने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर लिया है 4 साल बाद हुए इस गठन का सर्वसम्मति से चयन किया गया जिसमें जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में सुरेश रनौत को जिम्मेदारी सौंप गई जबकि महासचिव के रूप में संजीव ठाकुर को जिम्मेवारी दी गई है।

सर्व सहमति से हुई इस चयन प्रक्रिया में बास्केटबॉल एसोसिएशन के राज्य मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय सूद पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।भोरंज के एक होटल में आयोजित इस विशेष सभा जिला बास्केटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।



इस दौरान उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए राज्य पर्यवेक्षक को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आग्रह करते हुए अपने कार्यकाल में हुए कार्य की भी स्थिति स्पष्ट की वहीं पूर्व महासचिव संजय ठाकुर ने संगठन द्वारा इस कार्यकाल के दौरान में की गई खेलकूद प्रतियोगिताओं को अन्य प्रतियोगिताओं में भेजे गए खिलाड़ियों की रूपरेखा भी प्रस्तुत करते हुए संघ के सभी पदाधिकारी को बधाई दी और सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया।






इस सभा में सर्वसम्मति से सुरेश रनौत को अध्यक्ष व संजीव ठाकुर को महासचिव की जिम्मेदारी सौंप गई सभा ने निर्णय लिया कि उक्त पदाधिकारी अब जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।


इस सभा में राज्य कार्यकारी अधिकारी अजय सूद, पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा पूर्व महासचिव संजय ठाकुर सुरेश रनौत संजीव ठाकुर वीरेंद्र चौधरी सुरेंद्र लगवाल संदीप पठानिया बलवीर ठाकुर सुरेश कश्यप विपिन चंदेल रवि चंदेल संजय कुमार अजय चंदेल मनोज कुमार रविंद्र कुमार पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे























