



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सोनम वांगचुक को जबरन उठाने और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए मजदूरों ने हमीरपुर के धौलासिद्ध में विरोध प्रदर्शन किया l


उल्लेखनीय है कि देश में नीट और अन्य परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक होने से देश के नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है और इसकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने और सिस्टम में सुधार लाने में विफल रहने पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए नौजवानों के आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को जबरन उठाने का सीटू कड़ा विरोध करती है l




आज सीटू के अखिल भारतीय आह्वान पर धौलासिद्ध में देश में बढ़ती तानाशाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की l







प्रदर्शन को सीटू के जिला सचिव जोगिंदर कुमार, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, रंजन शर्मा, और नवीन कुमार ने संबोधित किया l



अपने संबोधन में सीटू नेताओं ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं में जो भी गिरफ्तारी हो रहीं हैं उनके संबंध भाजपा से है इसलिए मोदी सरकार पेपर लीक के धंधे से जुड़े बड़े नेताओं को बचा रही और कोई सख्त कार्रवाई ना करते हुए देश के युवाओं को बर्बाद करने पर तुली है l



देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की भूमिका को लेकर उनके इस्तीफे के लिए शुरू किए अनशन और सोनम वांगचुक को जबरन उठाकर मोदी सरकार ने देश की जनता को ये संदेश दिया है कि चाहे भाजपा संघ से जुड़े लोग मंदिरों को लूटें या पेपर लीक करने का धंधा करें उन्हें कोई रोकने बाला नहीं है और जो भी लोग आवाज़ उठाएंगे उन्हें कुचल दिया जाएगा l


जिसके विरोध में सीटू ने मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन को समर्थन आज का आह्वान किया है और इसी कड़ी में ये प्रदर्शन किया गया है l
सीटू नेताओं ने मोदी सरकार की तानाशाही के विरुद्ध नौजवानों के आंदोलन को समर्थन दिया है और आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने का फ़ैसला किया है l


















