हनुमान मंदिर में देवी भागवत कथा का आयोजन: डाॅ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कि शिरकत 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   सुजानपुर के प्राचीन हनुमान मंदिर में देवी भागवत कथा के दौरान डॉक्टर हमीरपुर संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह डोगरा ने भागवत कथा का गुणगान सुना, जिसमें मंदिर कमेटी के प्रधान सरवन कुमार उनका स्वागत किया।

मंदिर के पुजारी आशुतोष शर्मा ने देवी भागवत कथा के दौरान कहा कि डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा समाज में बेहतर योगदान दे रहे हैं और भविष्य में भी वह एक अच्छे मुकाम पर पहुंचेंगे यह वाणी राजपुरोहित आशुतोष शर्मा ने कही।

 

इस दौरान कथावाचक कुलवंत शास्त्री द्वारा भी डॉक्टर को आशीर्वाद दिया,वही डॉ डोगरा ने बताया बताया कि भागवत का श्रवण करने से दुखों का समापन होता है और लोगों में भगवान के प्रति आस्था बनती है।

 

लोगों के रुके हुए कार्य भी संपन्न होते हैं इसलिए लोगों को भागवत इत्यादि में हिस्सा लेकर दान दक्षिणा करनी चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ बना रहे।

[post-views]