राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), देहरादून में अकुल आनंद शर्मा का चयन

 

हमीरपुर/मंडी:-   हिमाचल प्रदेश के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि अकुल आनंद शर्मा, सुपुत्र  संदीप कालिया, निवासी ग्राम पपलाह, डाकघर भरेड़ी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) तथा वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खीणी, ग्राम जला, जिला मंडी के कक्षा 8 के मेधावी छात्र का राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), देहरादून में प्रवेश हेतु सफलतापूर्वक चयन हुआ है।

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), देहरादून भारत का एक प्रतिष्ठित सैन्य शिक्षण संस्थान है, जो भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है। प्रत्येक टर्म में पूरे देश से केवल 25 बाल कैडेटों का चयन किया जाता है, जिससे इस प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश अत्यंत प्रतिस्पर्धी और गौरवपूर्ण माना जाता है।

 

अकुल आनंद शर्मा ने इस कठिन राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि केवल उनके परिवार और विद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

 

 

उनकी यह सफलता अनुशासन, कठिन परिश्रम, समर्पण और राष्ट्र सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है।

अकुल आनंद शर्मा अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग तथा सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद और शुभकामनाओं को देते हैं। उन्होंने भविष्य में भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनकर देश की सेवा करने का संकल्प व्यक्त किया है।

अकुल आनंद शर्मा का संक्षिप्त परिचय

नाम: अकुल आनंद शर्मा
पिता का नाम: संदीप कालिया
स्थायी पता: ग्राम पपलाह, डाकघर भरेड़ी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक / वर्तमान पता: ग्राम जला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खीणी, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश

[post-views]