



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हमीरपुर जिले के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है कि नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर (NHSRC), भारत सरकार द्वारा AAM-PHC भोटा, AAM-PHC नल्टी एवं AAM-PHC जंगल बेरी को National Quality Assurance Standards (NQAS) के अंतर्गत “Quality Certified” घोषित किया गया है। इसके साथ ही AAM-SHC शमशी (जिला कुल्लू) को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

जंगल बेरी की उपलब्धि ऐतिहासिक




हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल तीन स्वास्थ्य संस्थानों की सफलता नहीं, बल्कि पूरे हमीरपुर जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।






राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त करना अत्यंत कठिन प्रक्रिया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्टता, अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के उच्चतम मानकों का प्रमाण है।


डॉ. डोगरा ने कहा कि जंगल बेरी जैसे ग्रामीण क्षेत्र की PHC का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना इस बात का सशक्त संदेश है कि समर्पण, टीमवर्क और सेवा भावना के बल पर किसी भी संस्था को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है।



उन्होंने कहा, “मैं स्वयं को सौभाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूँ कि मुझे इस ऐतिहासिक उपलब्धि का हिस्सा बनने और अपनी टीम के साथ कार्य करने का अवसर मिला।”


उन्होंने इस सफलता का श्रेय सभी चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं, गुणवत्ता टीम, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा प्रत्येक कर्मचारी के सामूहिक प्रयासों को दिया।
अंत में डॉ. डोगरा ने कहा कि “सम्मान मंज़िल नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की नई शुरुआत है। हमारा संकल्प है कि हम भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील और जनकेंद्रित स्वास्थ्य सेवाएँ देकर हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक ऊँचा करेंगे।”
“जब लक्ष्य सेवा हो और टीम में समर्पण हो, तब छोटे से गाँव की पहचान भी पूरे राष्ट्र में बन जाती है।”


















