



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर को सीबीएसई बोर्ड तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय हमीरपुर को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा संचालित करने के प्रदेश सरकार के निर्णय के लिए हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गौतम सहित समस्त जिला व शिक्षा खंडों की कार्यकारिणी ने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।

यह निर्णय विद्यार्थियों के हित तथा दोनों विद्यालयों की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस जनहितकारी निर्णय से विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय जनता में हर्ष और संतोष का वातावरण है।



हम माननीय मुख्यमंत्री का पुनः हृदय से आभार व्यक्त करते हैं तथा आशा करते हैं कि भविष्य में भी प्रदेश में शिक्षा के विकास हेतु ऐसे सकारात्मक एवं दूरदर्शी निर्णय लिए जाते रहेंगे।































