हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की मासिक बैठक, प्रधान नरेन्द्र वन्याल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, बिझड़ी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 21 जुलाई , 2026 को प्रातः दस वज़े मानव सेवा सदन (नजदीक रैस्ट हाऊस), बिझड़ी, ज़िला हमीरपुर में खण्ड़ प्रधान नरेन्द्र वन्याल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , जिसका संचालन महासचिव श्र द्वारा करते हुए उपस्थित सदस्यों को खण्ड़ इकाई में चल रही वर्तमान विभिन्न गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।

बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, वित्तसचिव शम्भू राम जसवाल, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, खण्ड प्रधान नरेन्द्र वन्याल, ज़िलामहासचिव तोता राम जंजुआ, संरक्षक परस राम ठाकुर, प्रैस सचिव अजीत दीवान, श्याम लाल, चरण दास, आदि प्रमुख रहे।

बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेंशन संशोधन की वकाया राशि व ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट की संशोधित वकाया राशि का भुगतान , महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी न करने, चिकित्सा बिलों का भुगतान न होना आदि मांगों वारे केन्द्रित रहा।

प्रदेश वित्तसचिव शम्भू राम जसवाल व ज़िला महासचिव तोता राम जंजुआ, परस राम ठाकुर, सुखदेव , हरवंश लाल शर्मा, करतार सिंह ढिल्लों, वरेन्द्र शर्माने उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों व अन्य विषयों पर आवश्यक जानकारियां दी गई तथा संघ को सुदृढ़ बनाने हेतु सभी सदस्यों से पूरा सहयोग की अपील की गई।

 

प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम द्वारा पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पेंशन संशोधन की वकाया राशि की उम्मीद में शेष वचे पेंशनरों को शीघ्र भुगतान करने वारे आदेश जारी करने तथा जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पूर्व आदेशों के निर्धारित फार्म पर जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में हमीरपुर प्रवास के दौरान संघ शिष्टमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाया व उन्हें इस वारे ज्ञापन भी सौंपा गया जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रदेशाध्यक्ष ने खण्ड इकाईयों से नियमित सदस्यता कार्यक्रम जारी रखने का आह्वान किया गया।

 

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री बालकृष्ण जसवाल, तारा चन्द वर्मा, जगन्नाथ धीमान, राम कृष्ण, कृष्ण दत्त, दीना नाथ, सुरेन्द्र कुमार, प्रशोत्म शर्मा, हरी चन्द, प्रेम लाल, नरेन्द्र दत्त, प्रजा राम, मदन लाल, मोहिंद्र सिंह, किशोरी लाल, कश्मीर सिंह, हरवंश लाल, राजेन्द्र गुलेरिया, मेहर सिंह, वक्शीश सिंह, जगरूप, सुदेश कुमार, जगदीश चन्द सहित अन्य पेंशनर शामिल हुए ।

 

 

[post-views]