शहर में होंगे सीबीएसई और एचपी बोर्ड के अलग-अलग स्कूल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  जिला मुख्यालय के दोनों सीनियर सेकंडरी स्कूलों का मर्जर रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं।

इस आदेश के अनुसार शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर सीबीएसई को-एजूकेशनल स्कूल होगा।

 

जबकि, पुराने गर्ल्स स्कूल में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नाम से एचपी बोर्ड का को-एजूकेशनल संस्थान संचालित किया जाएगा।

[post-views]