



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- पुराने गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम चौहान, प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष गौतम सिंह राणा, विज्ञान अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष विकेश कौशल और अन्य शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हमीरपुर शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के बच्चों को सीबीएसई या हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से पढ़ाई करने के दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे।



































