हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की प्रधान राज कुमार पटियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

भोरंज/हमीरपुर:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, भोरन्ज़ खण्ड़ इकाई की प्रधान राज कुमार पटियाल की अध्यक्षता गायत्री परिवार ट्रस्ट, ठारा (सुलगवान ), तहसील भोरंज़, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई। खण्ड महासचिव हंस राज द्वारा उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजैन्डा व खण्ड़ में चल रही गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

 

बैठक में पेंशनर साथियों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

 

बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, ज़िला महासचिव तोता राम जंजुआ, रत्न चांगरा,वचित्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमलेश मिश्रा, प्रदेश पदाधिकारी लेख राम कौशल, अमीं चन्द अग्निहोत्री(वुठवीं) , कृष्ण कुमार , पृथ्वी चन्द रांगड़ा, राम दास आदि प्रमुख रहे।

बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेंशन संशोधन की वकाया राशि व ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट की संशोधित वकाया राशि का भुगतान , महंगाई भत्ता की देय किस्तें जारी व जारी क़िस्तों के एरियर का भुगतान करने, लम्बित चिकित्सा बिलों का भुगतान आदि मांगों पर मुख्य चर्चा पर रहा।

प्रदेश मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्तसचिव शम्भू राम जसवाल व ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, महासचिव तोता राम जंजुआ ने उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों व अन्य विषयों पर आवश्यक जानकारियां दी व संघ की सुदृढ़ता के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।

 

प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम द्वारा पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में जानकारी दी कि संघ पदाधिकारी दिनांक 21 जून व 15 जुलाई, 2026 को पुनः माननीय मुख्यमंत्री जी से मिल कर 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की लम्बित देनदारियों के शीघ्र भुगतान हेतु आग्रह किया गया।

 

जिस पर पहली जुलाई को 2016 से पहले के सभी पेंशनरों को पेशन एरियर का भुगतान 25 हजार तक बेसिक पेंशन व 15 हजार फैमिली पेंशन तक पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों को भुगतान हो गया है और शेष रहे पेंशनरों को भी शीघ्र भुगतान का माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है।

 

प्रदेशाध्यक्ष द्वारा बताया कि जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने की प्रक्रिया से उत्पन्न दिक्कतों वारे भी सरकार व माननीय मुख्यमंत्री जी से पूरानी फार्म पर जीवित प्रमाण पत्र भेजने की प्रक्रिया को भी यथावत जारी रखने वारे पत्राचार किया जा रहा है।

 

उन्होंने खुशी जाहिर की कि खण्डों में बहुत से पदाधिकारी अब आगे आकर पेंशनरों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने में सहयोग कर रहे हैं।

 

बैठक में 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के पेंशनरों को हार, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिनमें सर्वश्री सुखदेव शास्त्री वृज लाल, लश्करी राम आदि प्रमुख हैं।

 

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री शम्मी शर्मा, दीवान सिंह मान, रंजीत सिंह, दलीप चन्द, अशोक कुमार, कमलजीत, हरनाम सिंह, लेख राम कौशल, राजरानी , कलावती, सुनील कपिल हरदेव,नन्द लाल, अर्जुन सिंह सहित लगभग 60 सदस़्य शामिल हुए ।

 

 

[post-views]