



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर के महासचिव ने जिला हमीरपुर में अत्यधिक चोरियों की वारदातों पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।

इन्होंने कल रात शहर में एक मनियारी की दुकान एवं जूस की दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्यवाही करने का आग्रह किया है ।



संगठन ने यह भी चाहा, कि शहर में रात में पुलिस गश्त और मुस्तैदी से चलाई जाए ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लग सके । संगठन के सदस्यों ने आशा व्यक्त की है कि उक्त चोर शीघ्र ही जेल की सलाखों में होंगे क्योंकि पुलिस प्रशासन में पहले भी बहुत ही गंभीर मामलों को हल करने में सफलता प्राप्त की है ।






इन्होंने यह भी आग्रह किया कि जिन दुकानदारों की चोरी हुई है उसकी भरपाई चोरों से वसूल करके की जाए।


मनोहर लाल कानूनगो महासचिव























