समीरपुर मंडल भाजपा की मासिक बैठक आयोजित

समीरपुर/हमीरपुर:-  भारतीय जनता पार्टी समीरपुर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष अभय वीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर हुआ मंथन

 

बैठक में पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, बीडीसी सदस्य कुलदीप, मंडल महामंत्री हिटलर, एडवोकेट संजीव डोगरा, महिला मोर्चा से रीना, किसान मोर्चा से राजेश चौहान, अनीता गथानिया, कमलेश शर्मा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समीरपुर मंडल भाजपा द्वारा चंद्र चौहान को मंडल सचिव एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रमुख नियुक्त किया गया। वहीं पुष्पा शर्मा को भाजपा समीरपुर मंडल कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

मंडल अध्यक्ष अभय वीर सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

यह जानकारी भाजपा समीरपुर मंडल के मीडिया प्रभारी अनीश ठाकुर ने दी।

[post-views]