



नई-दिल्ली/विवेकानंद वशिष्ठ:- कमला देवी कॉम्प्लेक्स, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित महिला लीडरशिप कॉन्क्लेव ने महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायी गाथा लिखी।


इस महत्वपूर्ण आयोजन का संचालन रेखा मोदी ने किया, जो स्त्री शक्ति की समानांतर शक्ति की प्रमुख संगठक तथा मोदी इंडस्ट्रीज के संस्थापक की पुत्री हैं।




“पंचायत से संसद तक” सत्र में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की सरपंच लता देवी ने पैनलिस्ट एवं महिला वक्ता के रूप में अपनी बात रखी। उन्होंने महिलाओं को पंचायत स्तर से उच्च नेतृत्व तक पहुँचाने के ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत किए।







इसी दौरान लता देवी को आईआईएम जम्मू के निदेशक डॉ. बी.के. सहाय का स्वागत और सम्मान करने का गौरव भी प्राप्त हुआ।



कार्यक्रम में डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. विनीता सहाय, डॉ. पंकज मित्तल, शोभा गुप्ता, डॉ. अरुणा ओसवाल और डॉ. विभा धवन सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।




समापन समारोह का गौरवपूर्ण संचालन जम्मू-कश्मीर के महाराज डॉ. करण सिंह ने किया।



जिनके आशीर्वचन ने पूरे आयोजन को गरिमा प्रदान की। यह कॉन्क्लेव महिलाओं की सामूहिक शक्ति का सशक्त प्रतीक बना।



















