स्वतंत्रता दिवस पर द मैग्नेट स्कूल में बिखरे देशभक्ति के रंग

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः काल विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान एवं ‘वंदे मातरम्’ का गान किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार डांस, नाटक और संगीतमय प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए।

NCC और NSS के विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से मंच के सामने कदमताल करते हुए तिरंगे को सलामी दी। पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

बाद में सभी बच्चों और अध्यापकों को मिठाई बांटी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा – आज़ादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।

 

हमें अपने देश के वीर बलिदानियों के सपनों को साकार करने के लिए शिक्षा अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा।

[post-views]