रोटरी क्लब हमीरपुर ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, राजकीय प्राथमिक स्कूल घरथडी में किया पौधरोपण

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  रोटरी क्लब हमीरपुर ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें ध्वजारोहण, मार्च पास्ट तथा सर्वसमावेशी पौधरोपण अभियान शामिल थे।

आयोजन में इन्नर व्हील क्लब हमीरपुर व डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, हमीरपुर के सहयोग से स्कूल परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और एन सी. सी., एन. एस. एस. ब विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. तरुण शर्मा (एम्स बिलासपुर), जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान को याद किया तथा युवा पीढ़ी से देश के प्रति समर्पण और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

रोटरी क्लब हमीरपुर के प्रधान रोटेरियन प्रदीप कुमार, इन्नर व्हील क्लब के प्रधान डा. अर्चना सोनी तथा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

समारोह में तिरंगे का गरिमापूर्ण ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान के साथ सभी उपस्थित नागरिकों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

मार्च पास्ट: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

रोटरी क्लब हमीरपुर के प्रधान रोटेरियन प्रदीप कुमार ने समस्त उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सभी से मिलकर देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

ध्वजारोहण के पश्चात रोटरी क्लब हमीरपुर ने राजकीय प्राइमरी स्कूल, घरथडी (जिला हमीरपुर) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूल के विद्यार्थी, अध्यापक और क्लब के सदस्य मिलकर लगभग 50 विविध प्रजाति के पौधे लगाए गए। रोपित प्रजातियों में आम, लीची, मोरिंगा और अशोक प्रमुख हैं। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और स्वच्छता की जागरूकता पर प्रेरक संदेश दिए गए।

इस अवसर पर रोटरी क्लब हमीरपुर के सचिव अमरजीत अत्री, जे.पी. अग्निहोत्री, डॉ. प्रेम ठाकुर, डॉ. आर.के. मल्होत्रा, रवि शर्मा, एम.एम. शर्मा, एस.के. धीवान, अजायव सिंह बनयाल, ज्वाला सिंह राणा एन. के शर्मा, महिन्दर शामा, प्रवीण शर्मा तथा

इन्नर व्हील क्लब की सचिव चेतन शर्मा, निर्मला ठाकुर, शीला धीमान, वी. शिवानी राणा सहित डी.ए.वी. शिक्षकगण साथ ही स्थानीय छात्र-छात्राएँ और अभिभावक मौजूद रहे।

 

[post-views]