



अणु/हमीरपुर :- अणु में बिजली बोर्ड के कार्यालय से सिसवानी रोड तक 2 महीने पहले डाली गई सीवरेज की लाइन अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

गहरी नालियां बनने से रोज हादसे, थोड़ी बारिश में भरता है पानी




ठेकेदार द्वारा काम अधूरा छोड़ देने से सड़क पर 2 बहुत गहरी नालियां बन गई हैं। रोजाना यहां कोई न कोई हादसा हो रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही पूरा रास्ता पानी से भर जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।






मंत्री जी के 2 दौरे हुए, फिर भी विभाग ने नहीं ली सुध


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर मंत्री महोदय का 2 बार दौरा भी हो चुका है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।



निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज लाइन के काम को जल्द पूरा करवाकर आमजन को राहत दी जाए, वरना आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।




















