



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी ग्रुप आफ इंस्टीटयूसन भोटा, हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्यअतिथि सुखवीर सिंह का समारोह में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ घ्वाजारोहण और राष्ट्रगान गा कर किया गया।


तत्पश्चात मुख्यअतिथि सुखवीर सिंह और विशेष अतिथि ध्रुव वीर सिंह के कर कमलों से दीप प्रज्जवलित किया गया। काॅलेज प्राचार्य डाÛ राज कुमार धीमान द्वारा मुख्यअतिथि तथा विशेष अतिथि एवं काॅलेज कमेटी के सेक्रेटरी कुलबीर सिंह ठाकुर का स्वागत किया गया।



इस अवसर पर बीÛ एडÛ, डीÛ एलÛ एडÛ के प्रशिक्षु अध्यापक, बीÛ एÛ तथा बीÛ सीÛ एÛ के छात्रों द्वारा देश भक्ति के कार्यक्रम पेश किए गए जिन्होने उपस्थित सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया तथा राष्ट्र प्रेम को बढ़ावा दिया।






इस अवसर पर राज राजेश्वरी इंटरनैशनल स्कूल के बच्चों द्वारा भी अपनी प्रस्तुति दी गई। अपने सम्बोधन में मुख्यअतिथि सुखवीर सिंह ने अपने देश के प्रति सम्मान अनुशासन तथा भविष्य के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश विद्यार्थियों को दिया साथ ही कहा कि आजादी मिलना कोई आसान कार्य नहीं था तो इतिहास को न भूलकर भविष्य के लिए लगातार मेहनत करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में डीÛ एलÛ एडÛ के प्रशिक्षु अध्यापकों द्वारा भारतीय संस्कृति की झांकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अन्त में सुनीता गौतम द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए स्वतंत्रता दिवस की सभी का हार्दिक बधाई दी।























