चंडीगढ़ से लौट रहे परिवार के 3 सदस्यो की मौत 

ऊना/हिमाचल:- दुखद 3 महीने पहले हुई थी शादी  चंडीगढ़ से हिमाचल लौट रहा परिवार हाईवे पर अचानक कैंटर की ब्रेक लगी पीछे से टकराई गाड़ी दंपति समेत 3 की मौत।

 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शादी समारोह से लौट रहे नवविवाहित जोड़े की कार एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के रहने वाले तीन लोग चंडीगढ़ से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खरड़ के समीप भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास उनकी कार आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई।

 

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान ऊना जिले के दहलां गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुरेश ऐरी, मेहतपुर के व्यापारी आदित्य जैन और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य जैन की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी।

 

[post-views]